Pages

Saturday, June 30, 2012

अर्धनरनारीश्वर…






अर्धनरनारीश्वर…


सृष्टी के निर्माण के हेतु शिव ने अपनी शक्ति को स्वयं से पृथक किया| शिव स्वयं पुरूष लिंग के द्योतक हैं तथा उनकी शक्ति स्त्री लिंग की द्योतक| पुरुष (शिव) एवं स्त्री (शक्ति) का एका होने के कारण शिव नर भी हैं और नारी भी, अतः वे अर्धनरनारीश्वर हैं।



जब ब्रह्मा ने सृजन का कार्य आरंभ किया तब उन्होंने पाया कि उनकी रचनायं अपने जीवनोपरांत नष्ट हो जायंगी तथा हर बार उन्हें नए सिरे से सृजन करना होगा। गहन विचार के उपरांत भी वो किसी भी निर्णय पर नहीं पहुँच पाय। तब अपने समस्या के सामाधान के हेतु वो शिव की शरण में पहुँचे। उन्होंने शिव को प्रसन्न करने हेतु कठोर तप किया। ब्रह्मा की कठोर तप से शिव प्रसन्न हुए। ब्रह्मा के समस्या के सामाधान हेतु शिव अर्धनारीश्वर स्वरूप में प्रगट हुए। अर्ध भाग में वे शिव थे तथा अर्ध में शिवा। अपने इस स्वरूप से शिव ने ब्रह्मा को प्रजन्नशिल प्राणी के सृजन की प्रेरणा प्रदान की। साथ ही साथ उन्होंने पुरूष एवं स्त्री के सामान महत्व का भी उपदेश दिया। इसके बाद अर्धनारीश्वर भगवान अंतर्धयान हो गए।


शक्ति शिव की अभिभाज्य अंग हैं। शिव नर के द्योतक हैं तो शक्ति नारी की। वे एक दुसरे के पुरक हैं। शिव के बिना शक्ति का अथवा शक्ति के बिना शिव का कोई अस्तित्व ही नहीं है। शिव अकर्ता हैं। वो संकल्प मात्र करते हैं; शक्ति संकल्प सिद्धी करती हैं। तो फिर क्या हैं शिव और शक्ति?


शिव कारण हैं; शक्ति कारक।

शिव संकल्प करते हैं; शक्ति संकल्प सिद्धी।

शक्ति जागृत अवस्था हैं; शिव सुशुप्तावस्था।

शक्ति मस्तिष्क हैं; शिव हृदय।

शिव ब्रह्मा हैं; शक्ति सरस्वती।

शिव विष्णु हैं; शक्त्ति लक्ष्मी।

शिव महादेव हैं; शक्ति पार्वती।

शिव रुद्र हैं; शक्ति महाकाली।

शिव सागर के जल सामन हैं। शक्ति सागर की लहर हैं।


शिव सागर के जल के सामान हैं तथा शक्ति लहरे के सामान हैं। लहर क्या है? जल का वेग। जल के बिना लहर का क्या अस्तित्व है? और वेग बिना सागर अथवा उसके जल का? यही है शिव एवं उनकी शक्ति का संबंध। आएं तथा प्रार्थना करें शिव-शक्ति के इस अर्धनारीश्वर स्वरूप का इस अर्धनारीश्वर स्तोत्र द्वारा 



साभार : देवो के देव महादेव, फेसबुक 

Thursday, June 28, 2012

जागो हिंदू जागो....



जो कौम इतिहास से नही सीखती वो बर्बाद होकर मिट्टी मे मिल जाती है |

=======================================
जो हिंदू इस घमंड मे जी रहे है कि अरबो सालो से सनातन धर्म है और इसे कोई नही मिटा सकता मै उन्हें मुर्ख और बेवकूफ ही समझता हूँ |


आखिर अफगानीस्तान से हिंदू क्यों मिट गया ?

काबुल जो भगवान राम के पुत्र कुश का बनाया शहर था आज वहाँ एक भी मंदिर नही बचा |

गंधार जिसका विवरण महाभारत मे है जहां की रानी गांधारी थी आज उसका नाम कंधार हो चूका है और वहाँ आज एक भी हिंदू नही बचा |

कम्बोडिया जहां राजा सूर्य देव बर्मन ने दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंकोरवाट बनाया आज वहा भी हिंदू नही है |

बाली द्वीप मे २० साल पहले तक ९०% हिंदू थे आज सिर्फ २०% बचे |

कश्मीर घाटी मे सिर्फ २० साल पहले ५०% हिंदू थे , आज एक भी हिंदू नही बचा |

केरल मे १० साल पहले तक ६०% जनसंख्या हिन्दुओ की थी आज सिर्फ १०% हिंदू केरल मे है |

नोर्थ ईस्ट जैसे सिक्किम, नागालैंड , आसाम आदि मे हिंदू हर रोज मारे या भगाए जाते है या उनका धर्मपरिवर्तन हो रहा है |

मित्रों, १५६९ तक ईरान का नाम पारस या पर्शिया होता था और वहाँ एक भी मुस्लिम नही था सिर्फ पारसी रहते थे .. जब पारस पर मुस्लिमो का आक्रमण होता था तब पारसी बूढ़े बुजुर्ग अपने नौजवान को यही सिखाते थे की हमे कोई मिटा नही सकता .

लेकिन ईरान से सारे के सारे पारसी मिटा दिये गए .. धीरे धीरे उनका कत्लेआम और धर्मपरिवर्तन होता रहा .. एक नाव मे बैठकर २१ पारसी किसी तरह गुजरात के नवसारी जिले के उद्वावाडा गांव मे पहुचे और आज पारसी सिर्फ भारत मे ही गिनती की संख्या मे बचे है |

कांग्रेस के लोग कृपा करके सोनिया गाँधी को समझाये की वो विभाजन काल की ग़लती को ना दुहराएँ. जो इतिहास से कुछ सीखता नही वो मिट जाता है. 


सूरहावर्दी ने 1946 मे कलकत्ता मे हिंदुओं का क़त्ले आम करने के लिए 24 मे से 22 पुलिस थाने मुस्लिम अधिकारीओं और 2 अन्ग्लो इंडियन अधिकारीओं के हवाले किया था यही हाल पूरे बंगाल का था. हमारे केंद्रीय गृह सचिव यदि किसी महा भयंकर षड्यंत्र को नही समझते तो उन्हे पद पर बना रहने का अधिकार नही है. 


26/11 के पाकिस्तानी हमले के समय कौन था मुंबई का पुलिस सर्वोच्च अधिकारी और कहाँ बैठा था क्या कर रहा था ज़रा सोचिए गंभीरता से. इसकी भयानकता के बारे मे अंदाज लगाना ही है तो इस देश की देशभक्त जनता पर उपकर करने के लिए श्री माधव गोड़बोले आइ ए एस भू. पु. केंद्रीय गृह सचिव की लिखित "दी हॉलोकास्ट ऑफ इंडियन पार्टीशन: एन इंक्वेस्ट" यह किताब पूरी संजीदगी से पढ़ें जिसमे एक भी लफ़्ज बिना आधार के काल्पनिक नही लिखा गया; आप आज उसी पद पर हैं. यह आदेश जारी करके हिंदुओं के भावी क़त्ले आम की सुविधा कर रहे हैं.


साभार : नवीन कुमार, फेसबुक 

भगवान राम, राजा या भगवान



कुछ लोग कहते हैं कि राम भगवान नहीं थे, वे तो राजा थे। कुछ का मानना है कि वे एक का‍‍ल्पनिक पात्र हैं। वे कभी हुए ही नहीं। वर्तमान काल में राम की आलोचना करने वाले कई लोग मिल जाएँगे। राम के खिलाफ तर्क जुटाकर कई पुस्तकें लिखी गई हैं। इन पुस्तक लिखने वालों में मुस्लिम इतिहासकारों ,वामपंथी विचारधारा और धर्मांतरित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। तर्क से सही को गलत और गलत को सही सिद्ध किया जा सकता है। तर्क की बस यही ताकत है। तर्क वेश्याओं की तरह होते हैं।

उनकी आलोचना स्वागतयोग्य है। जो व्यक्ति हर काल में जिंदा रहे या जिससे लोगों को खतरा महसूस होता है, आलोचना उसी की ही होती है। मृत लोगों की आलोचना नहीं होती। जिस व्यक्ति की आलोचना नहीं होती वे इतिहास में खो जाते हैं।

आलोचकों के कारण राम पौराणिक थे या ऐतिहासिक इस पर शोध हुए हैं और हो रहे हैं। सर्वप्रथम फादर कामिल बुल्के ने राम की प्रामाणिकता पर शोध किया। उन्होंने पूरी दुनिया में रामायण से जुड़े करीब 300 रूपों की पहचान की।

राम के बारे में एक दूसरा शोध चेन्नई की एक गैरसरकारी संस्था भारत ज्ञान द्वारा पिछले छह वर्षो में किया गया है। उनके अनुसार अगली 10 जनवरी को राम के जन्म के पूरे 7122 वर्ष हो जाएँगे। उनका मानना है कि राम एक ऐतिहासिक व्यक्ति थे और इसके पर्याप्त प्रमाण हैं। राम का जन्म 5114 ईस्वी पूर्व हुआ था। वाल्मीकि रामायण में लिखी गई नक्षत्रों की स्थिति को 'प्ले‍नेटेरियम' नामक सॉफ्टवेयर से गणना की गई तो उक्त तारीख का पता चला। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आगामी सूर्य और चंद्र ग्रहण की भविष्यवाणी कर सकता है।

मुंबई में अनेक वैज्ञानिकों, इतिहासकारों, व्यवसाय जगत की हस्तियों के समक्ष इस शोध को प्रस्तुत किया गया। और इस शोध संबंधित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके संस्थापक ट्रस्टी डीके हरी ने एक समारोह में बताया था कि इस शोध में वाल्मीकि रामायण को मूल आधार मानते हुए अनेक वैज्ञानिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक, ज्योतिषीय और पुरातात्विक तथ्यों की मदद ली गई है। इस समारोह का आयोजन भारत ज्ञान ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर किया था।

कुछ वर्ष पूर्व वाराणसी स्थित श्रीमद् आद्य जगदगुरु शंकराचार्य शोध संस्थान के संस्थापक स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती ने भी अनेक संस्कृत ग्रंथों के आधार पर राम और कृष्ण की ऐतिहासिकता को स्थापित करने का कार्य किया था।

इस के अलावा नेपाल, लाओस, कंपूचिया, मलेशिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, बाली, जावा, सुमात्रा और थाईलैंड आदि देशों की लोकसंस्कृति व ग्रंथों में आज भी राम जिंदा है। दुनिया भर में बिखरे शिलालेख, भित्ति चित्र, सिक्के, रामसेतु, अन्य पुरातात्विक अवशेष, प्राचीन भाषाओं के ग्रंथ आदि से राम के होने की पुष्टि होती है।

आलोचकों को चाहिए कि वे इस तरह और इस तरह के तमाम अन्य शोधों की भी आलोचना करें और इन पर भी सवाल उठाएँ, तभी नए-नए शोधों को प्रोत्साहन मिलेगा। एक दिन सारी आलोचनाएँ ध्वस्त हो जाएँगी। क्यों? क्योंकि द्वेषपूर्ण आलोचनाएँ लचर-पचर ही होती हैं। दूसरे के धर्म की प्रतिष्ठा गिराकर स्वयं के धर्म को स्थापित करने के उद्देश्य से की गई आलोचनाएँ सत्य के विरुद्ध ही मानी जाती हैं।

कहते हैं कि किसी देश, धर्म और संस्कृति को खत्म करना है तो उसके इतिहास पर सवाल खड़े करो, फिर तर्क द्वारा इतिहास को भ्रमित करो- बस तुम्हारा काम खत्म। फिर उसे खत्म करने का काम तो उस देश, धर्म और संस्कृति के लोग खुद ही कर देंगे।

अंग्रेज इस देश और यहाँ के धर्म और इतिहास को इस कदर भ्रमित कर चले गए कि अब उनके कार्य की कमान धर्मांतरण कर चुके लोगों, राजनीतिज्ञों व कट्टरपंथियों ने सम्भाल ली है।

विखंडित करने के षड्यंत्र के पहले चरण का परिणाम यह हुआ कि हम अखंड भारत से खंड-खंड भारत हो गए। एक समाज व धर्म से अनेक जाति और धर्म के हो गए। आज का जो भारतीय उपमहाद्वीप है और वहाँ की जो राजनीति तथा समाज की दशा है वह अंग्रेजों की कूटनीति का ही परिणाम है।

जब कोई प्रशासन और सैन्य व्यवस्था, व्यक्ति या पार्टी 10 वर्षों में देश को नष्ट और भ्रष्ट करने की ताकत रखता है तो यह सोचा नहीं जाना चाहिए कि मुस्लिम आक्रंताओ और 200 साल के राज में अंग्रेजों ने क्या किया होगा? अंग्रेजों ने हमें बहुत कुछ दिया लेकिन सब कुछ छीनकर।

यह सोचने वाली बात है कि हम दुनिया कि सबमें पुरानी कौम और पुराने मुल्कों में गिने जाते हैं, लेकिन इतिहास के नाम पर हमारे पास मात्र ढाई से तीन हजार वर्षों का ही इतिहास संरक्षित है। हम सिंधु घाटी की सभ्यता से ही शुरू माने जाते हैं। हमें आर्यों के बाद सीधे बुद्धकाल पर कुदा दिया जाता है। बीच की कड़ी राम और कृष्ण को किसी षड्यंत्र के तहत इतिहास की पुस्तकों में कभी शामिल ही नहीं किया गया।
 



साभार : हिंदुत्व की शक्ति, फेसबुक 

Wednesday, June 27, 2012

हिन्दुत्व से चिढ़ क्यों?

वोट की राजनीति ने हमारे समाज को बहुसंख्यक-अल्पसंख्यक,साम्प्रदायिक-सेकुलर व अन्य जाति-मत-पंथ में विभाजित कर देश का जोनुकसान किया है उसकी भरपाई कैसे होगी, इसका विचार किए जाने कीबजाय इस विभेद को सत्ता के लिए और भी गहराने की साजिशें हो रही हैं।जनता के बीच इस प्रकार के भ्रम निर्माण कर अपने राजनीतिक स्वार्थ साधनेकी मानो होड़ लगी है। देश का प्रधानमंत्री सेकुलर हो, यह कहने का अर्थ क्याहै? संविधान निर्माताओं ने तो प्रधानमंत्री पद की यह 'विशिष्ट पहचान' बनानेका कोई चिंतन नहीं किया, क्योंकि शायद उनका मानना रहा होगा कि भारतजिन सनातन मूल्यों, धर्म-संस्कृति का पोषक रहा है, वहां तो सर्वसमावेशीऔर सहअस्तित्व का भाव ही हमारे सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन का आधारहै। इसलिए यहां मत-पंथ के आधार पर किसी प्रकार का सामाजिक विभाजनकरना उन्होंने उचित नहीं समझा। अत: केन्द्रीय शासन और उसके प्रमुख केरूप में प्रधानमंत्री का दायित्व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए बिनाकिसी भेदभाव के देश की समस्त जनता की सुख-समृद्धि व हिफाजत कीचिंता करना है। लेकिन इसके विपरीत प्रधानमंत्री को 'सेकुलर' जैसी पहचानदेने की कोशिशें हो रही हैं। सर्वपंथसमभाव तो भारत के हिन्दू चिंतन कीविशेषता है। ऐसे हिन्दुत्व को साम्प्रदायिक मानना और 'सेकुलरवाद' कोसत्ता की राजनीति का हथियार बना लेना सुविधा की राजनीति के अलावाऔर कुछ नहीं है।

स्वाधीनता के बाद कांग्रेस की शह पर ज्यों-ज्यों राजनीति सत्ता केन्द्रित होतीगई और राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा का भाव उसमें से समाप्त होता गया तोवोट का गणित राजनीति पर हावी हो गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमतीइंदिरा गांधी की पहल पर 42वां संविधान संशोधन करके उसमें सेकुलर यानीपंथनिरपेक्ष शब्द जोड़ा गया। लेकिन सेकुलरवाद व अल्पसंख्यकवाद का अर्थमान लिया गया मुस्लिम तुष्टीकरण और हिन्दू विरोध। वोट की राजनीतिकरते हुए इसका लाभ लेकर सत्तास्वार्थों को साधने वाली कांग्रेस की तर्ज परउसी लालसा से देश में कई दल व नेता उस राह पर चल निकले। परिणामत:हिन्दू उत्पीड़न व मुस्लिम तुष्टीकरण सत्ता की राजनीति का मंत्र बन गयाऔर इसकी होड़ में आज ये दल व नेता एक-दूसरे से आगे निकल जाने कोआतुर हैं। प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह कहते हैं कि देश के संसाधनों परपहला हक मुस्लिमों का है। यह तो घोर साम्प्रदायिक मानसिकता है कि देशके 85 प्रतिशत हिन्दुओं का हक छीनकर कथित अल्पसंख्यकों यानीमुस्लिमों को सौंप दिया जाए। क्या ऐसा 'सेकुलर' प्रधानमंत्री चाहिए देश को?उड़ीसा के कंधमाल में जनजातियों की सेवा कर उनके जीवन को खुशहालबनाने में जुटे स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जब चर्च के मतांतरण षड्यंत्र मेंबाधा बनते दिखे तो उनकी निर्मम हत्या कर दी गई, तब प्रधानमंत्री ने उफ्‌भी नहीं की और आस्ट्रेलिया में डा.हनीफ की गिरफ्तारी भर से उनकी रातोंकी नींद उड़ जाती है! संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में समानांतरसत्ता की पर्याय बनी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद द्वारा 'साम्प्रदायिक एवं लक्षितहिंसा रोकथाम विधेयक' के प्रारूप में हिन्दुओं को प्रथम दृष्ट्या साम्प्रदायिकदंगों का अपराधी ठहराए जाने व मुस्लिमों को पीड़ित माने जाने का मानकतैयार किया जाता है और संप्रग सरकार उस प्रारूप को कानून बनाने पर तुलीहै! उ.प्र. में मुलायम सिंह की पार्टी का राज आते ही केन्द्रीय धन से नएविद्यालय खोलने की योजना के तहत प्रदेश के 21 मुस्लिम बहुल जिलों में हीविद्यालय खोलने की योजना, राज्य में 10वीं पास मुस्लिम लड़कियों को आगेकी पढ़ाई के लिए 30 हजार रु. तक की आर्थिक सहायता दिया जाना औरउ.प्र. के 18 प्रतिशत मुस्लिम बहुल थानों में मुस्लिम पुलिस अधिकारीनियुक्त किए जाने जैसा मुस्लिम एजेंडा लागू करने की कोशिशें क्या हैं? क्यायही सेकुलरवाद है?


वास्तव में यह तो हिन्दू उत्पीड़न की साम्प्रदायिक राजनीति है जो कांग्रेस व उसकी मानसिकता में से जन्मे दलों व नेताओं की सोच का अहम हिस्सा बन चुकी है। राजनीति में मुस्लिमपरस्ती दिखाकर उनके थोक वोट पाने की चाह में ही ये दल व नेता आज जब चाहे हिन्दुत्व को कोसते व हिन्दू हित की बातों को साम्प्रदायिक करार देते नजर आते हैं। वे भूल जाते हैं कि भारत में 85 प्रतिशत हिन्दू होने के कारण ही उनका तथाकथित सेकुलरवाद और लोकतंत्र जैसी अवधारणाएं जीवित हैं, अन्यथा जो धरती देश विभाजन से पहले भारत ही कहलाती थी, वहां पाकिस्तान के रूप में एक मजहबी राज्य बन जाने के बाद न सेकुलरवाद रहा, न लोकतंत्र। हिन्दुओं का उत्पीड़न कर 'सेकुलर राज' स्थापित किए जाने को तत्पर इन नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि भारत में देश के बहुसंख्यक हिन्दुओं के हितों की चिंता करने वाली सरकार और प्रधानमंत्री क्यों नहीं होना चाहिए। ऐसा शासन और ऐसा प्रधानमंत्री निश्चय ही हिन्दू जीवन मूल्यों, संस्कारों व आदर्शों से प्रेरित होकर 'सर्वेषां अविरोधेन्' के भाव के साथ सभी मत-पंथों के हित चिंतन व उत्कर्ष के लिए कार्य करेगा। छत्रपति शिवाजी का हिंदवी स्वराज इसका उदाहरण है। फिर इन सेकुलरों को हिन्दुत्व से इतनी चिढ़ क्यों है? क्या केवल वोट व सत्ता की खातिर?


साभार : पांचजन्य