Pages

Friday, September 2, 2016

कौन हैं परम पिता परमेश्वर



परम पिता परमेश्वर भगवान् शिव महादेव 
अर्धनारीश्वर
माँ आदि शक्ति 


शंकर जी, विष्णु जी, ब्रह्मा जी
माता लक्ष्मी - माता पार्वती- माता सरस्वती 
आइए जानें, कौन हैं भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के माता-पिता

वेदों में लिखा है कि जो जन्मा या प्रकट है वह ईश्‍वर नहीं हो सकता। ईश्‍वर अजन्मा, अप्रकट और निराकार है।

हम सभी के माता-पिता होते हैं। प्रत्येक मनुष्य के कोई-न-कोई माता-पिता तो होते ही हैं। तो फिर भगवान के भी माता-पिता होंगे ? तो भगवान के माता-पिता कौन हैं? कभी-कभार ऐसा भी कहा जाता है कि संत भगवान से भी बड़े होते हैं। भगवान संतों को अपने से भी ज्यादा महत्त्व देते हैं। इसीलिए भगवान श्रीकृष्ण ने संतों के चरण धोये थे। श्रीरामचन्द्रजी ने संतों को प्रणाम किया था। संत-पद बहुत ही ऊँचा है।संतों के लिए भगवान ने कहा हैः

संत मेरे मुकुटमणि। मैं संतन को दास।।

ब्रह्मा, विष्णु और महेश के संबंध में हिन्दू मानस पटल पर भ्रम की स्थिति है। वे उनको ही सर्वोत्तम और स्वयंभू मानते हैं, लेकिन क्या यह सच है? क्या ब्रह्मा, विष्णु और महेश का कोई पिता नहीं है? वेदों में लिखा है कि जो जन्मा या प्रकट है वह ईश्वर नहीं हो सकता। ईश्वर अजन्मा, अप्रकट और निराकार है। शिवपुराण के अनुसार ब्रह्म ही सत्य है वही अविकारी परमेश्वर है। जिस समय सृष्टि में अंधकार था। न जल, न अग्नि और न वायु था तब वही तत्सदब्रह्म ही था जिसे श्रुति में सत् कहा गया है। सत् अर्थात अविनाशी परमात्मा। उस अविनाशी परब्रह्म (काल) ने कुछ काल के बाद द्वितीय की इच्छा प्रकट की। उसके भीतर एक से अनेक होने का संकल्प उदित हुआ। तब उस निराकार परमात्मा ने अपनी लीला शक्ति से आकार की कल्पना की, जो मूर्तिरहित परम ब्रह्म है। परम ब्रह्म अर्थात एकाक्षर ब्रह्म। परम अक्षर ब्रह्म। वह परम ब्रह्म भगवान सदाशिव है। अर्वाचीन और प्राचीन विद्वान उन्हीं को ईश्वर कहते हैं। एकांकी रहकर स्वेच्छा से सभी ओर विहार करने वाले उस सदाशिव ने अपने विग्रह (शरीर) से शक्ति की सृष्टि की, जो उनके अपने श्रीअंग से कभी अलग होने वाली नहीं थी। सदाशिव की उस पराशक्ति को प्रधान प्रकृति, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकाररहित बताया गया है।

वह शक्ति अम्बिका (पार्वती या सती नहीं) कही गई है। उसको प्रकृति, सर्वेश्वरी, त्रिदेवजननी (ब्रह्मा, विष्णु और महेश की माता), नित्या और मूल कारण भी कहते हैं। सदाशिव द्वारा प्रकट की गई उस शक्ति की 8 भुजाएं हैं। पराशक्ति जगत जननी वह देवी नाना प्रकार की गतियों से संपन्न है और अनेक प्रकार के अस्त्र शक्ति धारण करती है।

उस कालरूपी ब्रह्म सदाशिव ने एक ही समय शक्ति के साथ 'शिवलोक' नामक क्षेत्र का निर्माण किया था। उस उत्तम क्षेत्र को 'काशी' कहते हैं। वह मोक्ष का स्थान है। यहां शक्ति और शिव अर्थात कालरूपी ब्रह्म सदाशिव और दुर्गा यहां पति और पत्नी के रूप में निवास करते हैं।

इस मनोरम स्थान काशीपुरी को प्रलयकाल में भी शिव और शिवा ने अपने सान्निध्य से कभी मुक्त नहीं किया था। इस आनंदरूप वन में रमण करते हुए एक समय शिव और शिवा को यह इच्छा उत्पन्न हुई कि किसी दूसरे पुरुष की सृष्टि करनी चाहिए, जिस पर सृष्टि निर्माण (वंशवृद्धि आदि) का कार्यभार रखकर हम निर्वाण धारण करें।

ऐसा निश्चय करके शक्ति सहित परमेश्वररूपी शिव ने अपने वामांग पर अमृत मल दिया। फिर वहां से एक पुरुष प्रकट हुआ। शिव ने उस पुरुष से संबोधित होकर कहा, 'वत्स! व्यापक होने के कारण तुम्हारा नाम 'विष्णु' विख्यात होगा।'

इस प्रकार विष्णु के माता और पिता कालरूपी सदाशिव और पराशक्ति दुर्गा हैं।

शिवपुराण के अनुसार ब्रह्माजी अपने पुत्र नारदजी से कहते हैं कि विष्णु को उत्पन्न करने के बाद सदाशिव और शक्ति ने पूर्ववत प्रयत्न करके मुझे (ब्रह्माजी को) अपने दाहिने अंग से उत्पन्न किया और तुरंत ही मुझे विष्णु के नाभि कमल में डाल दिया। इस प्रकार उस कमल से पुत्र के रूप में मुझ हिरण्यगर्भ (ब्रह्मा) का जन्म हुआ।

मैंने (ब्रह्मा) उस कमल के सिवाय दूसरे किसी को अपने शरीर का जनक या पिता नहीं जाना। मैं कौन हूं, कहां से आया हूं, मेरा क्या कार्य है, मैं किसका पुत्र होकर उत्पन्न हुआ हूं और किसने इस समय मेरा निर्माण किया है? इस प्रकार में संशय में पड़ा हूं।

इस प्रकार ब्रह्मा, विष्णु और रुद्र इन 3 देवताओं में गुण हैं और सदाशिव गुणातीत माने गए हैं। एक बार ब्रह्मा और विष्णु दोनों में सर्वोच्चता को लेकर लड़ाई हो गई, तो बीच में कालरूपी एक स्तंभ आकर खड़ा हो गया। तब दोनों ने पूछा- 'प्रभो, सृष्टि आदि 5 कर्तव्यों के लक्षण क्या हैं? यह हम दोनों को बताइए।'

तब ज्योतिर्लिंग रूप काल ने कहा- 'पुत्रो, तुम दोनों ने तपस्या करके मुझसे सृष्टि (जन्म) और स्थिति (पालन) नामक दो कृत्य प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार मेरे विभूतिस्वरूप रुद्र और महेश्वर ने दो अन्य उत्तम कृत्य संहार (विनाश) और तिरोभाव (अकृत्य) मुझसे प्राप्त किए हैं, परंतु अनुग्रह (कृपा करना) नामक दूसरा कोई कृत्य पा नहीं सकता। रुद्र और महेश्वर दोनों ही अपने कृत्य को भूले नहीं हैं इसलिए मैंने उनके लिए अपनी समानता प्रदान की है।'

सदाशिव कहते हैं- 'ये (रुद्र और महेश) मेरे जैसे ही वाहन रखते हैं, मेरे जैसा ही वेश धरते हैं और मेरे जैसे ही इनके पास हथियार हैं। वे रूप, वेश, वाहन, आसन और कृत्य में मेरे ही समान हैं।'

कालरूपी सदाशिव कहते हैं कि मैंने पूर्वकाल में अपने स्वरूपभूत मंत्र का उपदेश किया है, जो ओंकार के रूप में प्रसिद्ध है, क्योंकि सबसे पहले मेरे मुख से ओंकार अर्थात 'ॐ' प्रकट हुआ। ओंकार वाचक है, मैं वाच्य हूं और यह मंत्र मेरा स्वरूप ही है और यह मैं ही हूं। प्रतिदिन ओंकार का स्मरण करने से मेरा ही सदा स्मरण होता है। मेरे पश्चिमी मुख से अकार का, उत्तरवर्ती मुख से उकार का, दक्षिणवर्ती मुख से मकार का, पूर्ववर्ती मुख से विन्दु का तथा मध्यवर्ती मुख से नाद का प्राकट्य हुआ। यह 5 अवयवों से युक्त (पंचभूत) ओंकार का विस्तार हुआ।

अब यहां 7 आत्मा हो गईं- ब्रह्म (परमेश्वर) से सदाशिव, सदाशिव से दुर्गा। सदाशिव-दुर्गा से विष्णु, ब्रह्मा, रुद्र, महेश्वर। इससे यह सिद्ध हुआ कि ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र और महेश के जन्मदाता कालरूपी सदाशिव और दुर्गा हैं।

गीताप्रेश गोरखपुर द्वारा प्रकाशित देवी भागवत पुराण के पहले स्कंथ में नारदजी से कहते हैं कि तुम जो पूछ रहे हो ठीक यही प्रश्न मेरे पिताजी ब्रह्मा ने देवाधिदेव श्रीहरि (विष्णु) से जो जगत के स्वामी हैं से किया था। लक्ष्मीजी उन देवाधिदेव (देवो के देव) की सेवा में रहती हैं। कौस्तुभ मणि से जो सुसोभित हैं, जो शंख, गदा और चक्र लिए हुए हैं और जिनकी चार भुजाएं हैं। वे पितांबर धारण करते हैं। वक्ष स्थल पर श्रीवत्स का चिन्ह चमकता रहता है।

एक बार इन देवाधिदेव को तपस्या करते हुए देखकर ब्रह्माजी ने इनसे पूछा कि भगवन आप दो सभी देवों के देव हैं। आप सारे संसार के शासक होते हुए भी समाधि लगाए बैठे हैं? आप किस भगवान का ध्यान कर रहे हो?

ब्रह्माजी के विनित वचन सुनकर भगवान श्रीहरि उनसे कहने लगे- देवता, दानव और मानव सभी यह जानते हैं कि तुम सृष्टि करते हो, मैं पालन करता हूं और शंकर (रुद्र) संहार किया करते हैं। किंतु फिर भी वेद के पारगामी पुरुष अपनी युक्ति से यह सिद्ध करते हैं कि रचने, पालने और संहार करने की ये योग्यता जो हमें मिली है इसकी अधिष्ठात्री शक्तिदेवी है। उस शक्ति के अधिन होकर ही मैं इस शेषनाग की शय्या पर सोता और सृष्टि करने का अवसर आते ही जाग जाता हूं। मैं सदा तप करने में लगा रहता हूं क्योंकि उस शक्ति के शासन से कभी मुक्त नहीं रह सकता। कभी अवसर मिलता है तो लक्ष्मी के साथ अवसर बिताने का सौभाग्य प्राप्त होता है। मैं कभी तो दानवों के साथ युद्ध करता रहता हूं और अखिल जगत को भय पहुंचाने वाले दैत्यों के विकराल शरीर को शांत करना मेरा परम कर्तव्य हो जाता है। मैं सब प्रकार से उन्हीं शक्ति के अधिन रहता हूं और उन्हीं का कार्य किया करता हूं। ब्रह्माजी मेरी जानकारी में उन भगवती शक्ति से बढ़कर दूसरे कोई देवता नहीं।

देवीभागवत पुराण में दुर्गाजी कहती हैं कि देवी हिमालय को ज्ञान देते हुए कहती है कि एक सदाशिव ब्रह्म की साधना करो। जो परम प्रकाशरूप है। वही सब के प्राण और सबकी वाणी है। वही परम तत्व है। उसी अविनाशी तत्व का ध्यान करो। वह ब्रह्म ओंकारस्वरूप है और वह ब्रह्मलोक में स्थित है।

एकाकिनी होने पर भी वह माया शक्ति संयोगवशात अनेक हो जाती है। उस शक्ति की देवी ने ही लक्ष्मी, सावित्री और पार्वती के रूप में जन्म लिया और उसने ब्रह्मा, विष्णु और महेश से विवाह किया था। तीन रूप होकर भी वह अकेली रह गई थी। उस कालरूप सदाशिव की अर्धांगिनी है दुर्गा।

साभार: दैनिक जागरण 

Tuesday, August 23, 2016

SHAKTI PEETH - शक्ति पीठ

हिन्दू धर्म के अनुसार जहां सती देवी के शरीर के अंग गिरे, वहां वहां शक्ति पीठ बन गईं। ये अत्यंय पावन तीर्थ कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं।

पुराणों के अनुसार सती के शव के विभिन्न अंगों से बावन शक्तिपीठो का निर्माण हुआ था। इसके पीछे यह अंतर्पंथा है कि दक्ष प्रजापति ने कनखल (हरिद्वार) में 'बृहस्पति सर्व' नामक यज्ञ रचाया। उस यज्ञ में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र और अन्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन जान-बूझकर अपने जमाता भगवान शंकर को नहीं बुलाया। शंकरजी की पत्नी और दक्ष की पुत्री सती पिता द्वारा न बुलाए जाने पर और शंकरजी के रोकने पर भी यज्ञ में भाग लेने गईं। यज्ञ-स्थल पर सती ने अपने पिता दक्ष से शंकर जी को आमंत्रित न करने का कारण पूछा और पिता से उग्र विरोध प्रकट किया। इस पर दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर को अपशब्द कहे। इस अपमान से पीड़ित हुई सती ने यज्ञ-अग्नि कुंड में कूदकर अपनी प्राणाहुति दे दी। भगवान शंकर को जब इस दुर्घटना का पता चला तो क्रोध से उनका तीसरा नेत्र खुल गया। भगवान शंकर के आदेश पर उनके गणों के उग्र कोप से भयभीत सारे देवता ऋषिगण यज्ञस्थल से भाग गये। भगवान शंकर ने यज्ञकुंड से सती के पार्थिव शरीर को निकाल कंधे पर उठा लिया और दुःखी हुए इधर-उधर घूमने लगे। तदनंतर सम्पूर्ण विश्व को प्रलय से बचाने के लिए जगत के पालनकर्त्ता भगवान विष्णु ने चक्र से सती के शरीर को काट दिया। तदनंतर वे टुकडे 52 जगहो पर गिरे। वे ५२ स्थान शक्तिपीठ कहलाए। सती ने दूसरे जन्म मे हिमालयपुत्री पार्वती के रूप मे शंकर जी से विवाह किया।

पुराण ग्रंथों, तंत्र साहित्य एवं तंत्र चूड़ामणि में जिन बावन शक्तिपीठो का वर्णन मिलता है, वे निम्नांकित हैं। निम्नलिखित सूची 'तंत्र चूड़ामणि' में वर्णित इक्यावन शक्ति पीठो की है। बावनवाँ शक्तिपीठ अन्य ग्रंथों के आधार पर है। इन बावन शक्तिपीठो के अतिरिक्त अनेकानेक मंदिर देश-विदेश में विद्यमान हैं। हिमाचल-प्रदेश में नयना देवी का पीठ (पंचकूला) भी विख्यात है। गुफा में प्रतिमा स्थित है। कहा जाता है कि यह भी शक्तिपीठ है और सती का एक नयन यहाँ गिरा था। इसी प्रकार उत्तराखंड के पर्यटन स्थल मसूरी के पास सुरपुंडा देवी का मंदिर (धनौल्टी में) है। यह भी शक्तिपीठ है। कहा जाता है कि यहाँ पर सती का सिर धड़ से अलग होकर गिरा था। माता सती के अंग भूमि पर गिरने का कारण भगवान श्री विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से सती माता के समस्तांग विछेदित करना था।

इक्यावन शक्तिपीठ

शक्तिपीठों की संख्या इक्यावन कही गई है। ये भारतीय उपमहाद्वीप में विस्तृत हैं। यहां पूरी शक्तिपीठों की सूची दी गई है। 
"शक्ति" अर्थात देवी दुर्गा, जिन्हें दाक्षायनी या पार्वती रूप में भी पूजा जाता है। 
"भैरव" अर्थात शिव के अवतार, जो देवी के स्वांगी हैं। 
"अंग या आभूषण" अर्थात, सती के शरीर का कोई अंग या आभूषण, जो श्री विष्णु द्वारा सुदर्शन चक्र से काटे जाने पर पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर गिरा, आज वह स्थान पूज्य है और शक्तिपीठ कहलाता है।
क्रम सं०स्थानअंग या आभूषणशक्तिभैरव
1हिंगुल या हिंगलाजकराचीपाकिस्तान से लगभग 125 कि॰मी॰ उत्तर-पूर्व मेंब्रह्मरंध्र (सिर का ऊपरी भाग)कोट्टरीभीमलोचन
2शर्कररे, कराची पाकिस्तान के सुक्कर स्टेशन के निकट, इसके अलावा नैनादेवी मंदिरबिलासपुर, हि.प्र. भी बताया जाता है।आँखमहिष मर्दिनीक्रोधीश
3सुगंध, बांग्लादेश में शिकारपुर, बरिसल से 20 कि॰मी॰ दूर सोंध नदी तीरेनासिकासुनंदात्रयंबक
4अमरनाथपहलगाँवकाश्मीरगलामहामायात्रिसंध्येश्वर
5ज्वाला जीकांगड़ाहिमाचल प्रदेशजीभसिधिदा (अंबिका)उन्मत्त भैरव
6जालंधरपंजाब में छावनी स्टेशन निकट देवी तलाबबांया वक्षत्रिपुरमालिनीभीषण
7अम्बाजी मंदिर, गुजरातहृदयअम्बाजीबटुक भैरव
8गुजयेश्वरी मंदिर, नेपाल, निकट पशुपतिनाथ मंदिरदोनों घुटनेमहाशिराकपाली
9मानस, कैलाश पर्वतमानसरोवरतिब्ब्त के निकट एक पाषाण शिलादायां हाथदाक्षायनीअमर
10बिराज, उत्कलउड़ीसानाभिविमलाजगन्नाथ
11गंडकी नदी के तट पर, पोखरानेपाल में मुक्तिनाथ मंदिरमस्तकगंडकी चंडीचक्रपाणि
12बाहुल, अजेय नदी तट, केतुग्राम, कटुआ, वर्धमान जिलापश्चिम बंगाल से 8 कि॰मी॰बायां हाथदेवी बाहुलाभीरुक
13उज्जनि, गुस्कुर स्टेशन से वर्धमान जिलापश्चिम बंगाल 16 कि॰मी॰दायीं कलाईमंगल चंद्रिकाकपिलांबर
14माताबाढ़ी पर्वत शिखर, निकट राधाकिशोरपुर गाँव, उदरपुरत्रिपुरादायां पैरत्रिपुर सुंदरीत्रिपुरेश
15छत्राल, चंद्रनाथ पर्वत शिखर, निकट सीताकुण्ड स्टेशन, चिट्टागौंग जिला, बांग्लादेशदांयी भुजाभवानीचंद्रशेखर
16त्रिस्रोत, सालबाढ़ी गाँव, बोडा मंडल, जलपाइगुड़ी जिलापश्चिम बंगालबायां पैरभ्रामरीअंबर
17कामगिरि, कामाख्या, नीलांचल पर्वत, गुवाहाटीअसमयोनिकामाख्याउमानंद
18जुगाड़्या, खीरग्राम, वर्धमान जिलापश्चिम बंगालदायें पैर का बड़ा अंगूठाजुगाड्याक्षीर खंडक
19कालीपीठ, कालीघाटकोलकातादायें पैर का अंगूठाकालिकानकुलीश
20प्रयागसंगमइलाहाबादउत्तर प्रदेशहाथ की अंगुलीललिताभव
21जयंती, कालाजोर भोरभोग गांव, खासी पर्वत, जयंतिया परगना, सिल्हैट जिला,बांग्लादेशबायीं जंघाजयंतीक्रमादीश्वर
22किरीट, किरीटकोण ग्राम, लालबाग कोर्ट रोड स्टेशन, मुर्शीदाबाद जिलापश्चिम बंगाल से 3 कि॰मी॰ दूरमुकुटविमलासांवर्त
23मणिकर्णिका घाट, काशीवाराणसीउत्तर प्रदेशमणिकर्णिकाविशालाक्षी एवं मणिकर्णीकाल भैरव
24कन्याश्रम, भद्रकाली मंदिर, कुमारी मंदिर, तमिल नाडुपीठश्रवणीनिमिष
25कुरुक्षेत्रहरियाणाएड़ीसावित्रीस्थनु
26मणिबंध, गायत्री पर्वत, निकट पुष्करअजमेरराजस्थानदो पहुंचियांगायत्रीसर्वानंद
27श्री शैल, जैनपुर गाँव, 3 कि॰मी॰ उत्तर-पूर्व सिल्हैट टाउन, बांग्लादेशगलामहालक्ष्मीशंभरानंद
28कांची, कोपई नदी तट पर, 4 कि॰मी॰ उत्तर-पूर्व बोलापुर स्टेशन, बीरभुम जिला,पश्चिम बंगालअस्थिदेवगर्भरुरु
29कमलाधव, शोन नदी तट पर एक गुफा में, अमरकंटकमध्य प्रदेशबायां नितंबकालीअसितांग
30शोन्देश, अमरकंटकनर्मदा के उद्गम पर, मध्य प्रदेशदायां नितंबनर्मदाभद्रसेन
31रामगिरि, चित्रकूटझांसी-माणिकपुर रेलवे लाइन पर, उत्तर प्रदेशदायां वक्षशिवानीचंदा
32वृंदावनभूतेश्वर महादेव मंदिर, निकट मथुराउत्तर प्रदेशकेश गुच्छ/
चूड़ामणि
उमाभूतेश
33शुचि, शुचितीर्थम शिव मंदिर, 11 कि॰मी॰ कन्याकुमारी-तिरुवनंतपुरम मार्ग, तमिल नाडुऊपरी दाड़नारायणीसंहार
34पंचसागर, अज्ञातनिचला दाड़वाराहीमहारुद्र
35करतोयतत, भवानीपुर गांव, 28 कि॰मी॰ शेरपुर से, बागुरा स्टेशन, बांग्लादेशबायां पायलअर्पणवामन
36श्री पर्वत, लद्दाखकश्मीर, अन्य मान्यता: श्रीशैलमकुर्नूल जिला आंध्र प्रदेशदायां पायलश्री सुंदरीसुंदरानंद
37विभाष, तामलुक, पूर्व मेदिनीपुर जिलापश्चिम बंगालबायीं एड़ीकपालिनी (भीमरूप)शर्वानंद
38प्रभास, 4 कि॰मी॰ वेरावल स्टेशन, निकट सोमनाथ मंदिरजूनागढ़ जिलागुजरातआमाशयचंद्रभागावक्रतुंड
39भैरवपर्वत, भैरव पर्वत, क्षिप्रा नदी तट, उज्जयिनीमध्य प्रदेशऊपरी ओष्ठअवंतिलंबकर्ण
40जनस्थान, गोदावरी नदी घाटी, नासिकमहाराष्ट्रठोड़ीभ्रामरीविकृताक्ष
41सर्वशैल/गोदावरीतीर, कोटिलिंगेश्वर मंदिर, गोदावरी नदी तीरे, राजमहेंद्रीआंध्र प्रदेशगालराकिनी/
विश्वेश्वरी
वत्सनाभ/
दंडपाणि
42बिरात, निकट भरतपुरराजस्थानबायें पैर की अंगुलीअंबिकाअमृतेश्वर
43रत्नावली, रत्नाकर नदी तीरे, खानाकुल-कृष्णानगरहुगली जिला पश्चिम बंगालदायां स्कंधकुमारीशिवा
44मिथिलाजनकपुर रेलवे स्टेशन के निकट, भारत-नेपाल सीमा परबायां स्कंधउमामहोदर
45नलहाटी, नलहाटि स्टेशन के निकट, बीरभूम जिलापश्चिम बंगालपैर की हड्डीकलिका देवीयोगेश
46कर्नाट, अज्ञातदोनों कानजयदुर्गाअभिरु
47वक्रेश्वर, पापहर नदी तीरे, 7 कि॰मी॰ दुबराजपुर स्टेशन, बीरभूम जिलापश्चिम बंगालभ्रूमध्यमहिषमर्दिनीवक्रनाथ
48यशोर, ईश्वरीपुर, खुलना जिला, बांग्लादेशहाथ एवं पैरयशोरेश्वरीचंदा
49अट्टहास, 2 कि॰मी॰ लाभपुर स्टेशन, बीरभूम जिलापश्चिम बंगालओष्ठफुल्लराविश्वेश
50नंदीपुर, चारदीवारी में बरगद वृक्ष, सैंथिया रेलवे स्टेशन, बीरभूम जिलापश्चिम बंगालगले का हारनंदिनीनंदिकेश्वर
51लंका, स्थान अज्ञात, (एक मतानुसार, मंदिर ट्रिंकोमाली में है, पर पुर्तगली बमबारी में ध्वस्त हो चुका है। एक स्तंभ शेष है। यह प्रसिद्ध त्रिकोणेश्वर मंदिर के निकट है)पायलइंद्रक्षीराक्षसेश्वर

कुछ और शक्ति पीठ मंदिर कहे जाते हैं:-
  • विंध्यवासिनी मंदिरमिर्ज़ापुरउत्तर प्रदेश
  • महामाया मंदिर, अंबिकापुरअंबिकापुरछत्तीसगढ़
  • योगमाया मंदिर, दिल्लीमहरौलीदिल्ली
  • दंतेश्वरी मंदिर,दंतेवाड़ा,दंतेवाड़ा,छत्तीसगढ़

क्षत्रिय समाज में सिंह लिखने का प्रचलन


जो महान देशभक्तों की श्रेणी में अग्रणी रहे हैं, जिन्होंने क्षत्रिय समाज को अपने जीवनकाल में अनेक उपलब्धियां प्रदान की हैं, उनमें से एक प्राप्ति ‘सिंह’ शब्द की है। क्षत्रिय समाज में अपने पुत्रों का कुंभा, जोधा, धंग, धारा, खेता, सांगा आदि नामकरण किया जाता था।

जननी जन्म भूमि के लिये जो नि:स्वार्थ भाव से समर्पित होते रहे हैं। वास्तव में वे ही महापुरुष कहलाते हैं और इतिहास ऐसे वीर पुरुषों की विरदि बरवान करते-करते नहीं अघाते हैं। वह समाज में अपने पीछे एक छाप छोड़ जाते हैं। जो अनुकरणीय होती है। आदर्श कहलाती है। भारत में सौराष्ट्र प्रान्त के एक ऐसे ही राजपुरुष की कहानी है। जिसके पौरस की गाथाएं कभी इस देश की धरती पर गूंजती रहती थीं। जो महान देशभक्तों की श्रेणी में अग्रणी रहे हैं। जिन्होंने क्षत्रिय समाज को अपने जीवनकाल में अनेक उपलब्धियां प्रदान की हैं। उनमें से एक प्राप्ति ‘सिंह’ शब्द की है। क्षत्रिय समाज में अपने पुत्रों का कुंभा, जोधा, धंग, धारा, खेता, सांगा आदि नामकरण किया जाता था। नाम के साथ शब्द लिखने का प्रचलन नहीं था। जो महाराजा खेतसिंह खंगार की ही देन है।

दिल्लीश्वर महाराजा पृथ्वीराज चौहान अपनी युवा अवस्था में गिरनार के वनों में शिकार खेलने जाया करते थे। एक बार उन्होंने जंगल में देखा। एक नौजवान राजकुमार वनराज को ललकारकर कुश्ती लड़ रहा है। कभी वनराज ऊपर होता था तो कभी नरराज। चौहान वह दृश्य देख आनंद विभोर होकर अवसन्त खड़े रह गये। उनके देखते ही देखते, राजकुमार ने बलशाली वनराज को पछाड़ लगा दी और लात घूसों से उसको मार डाला। जब नरराज और वनराज का युध्द समाप्त हो गया तब चौहान उस वीर पुरुष के पास पहुंचे। बोले-बड़े बहादुर हो। क्या मैं आपका परिचय जान सकता हूं। वह युवक प्रतिउत्तर में बोला-पहले आप अपना परिचय दें। मैं शाकम्भरी चौहान, महाराज सोमेश्वर का पुत्र हूं, पृथ्वीराज चौहान। दिल्ली का प्रशासक हूं। युवक इतने जवाब से ही नतमस्तक हो गया। बोला-महाराज क्षमा करें। अज्ञानतावश मैंने मूढ़ता की है। मेरा परिचय लेकर महाराज क्या करेंगे, हम तो अब वनवासी जन हैं।

नहीं, नहीं आप अपना पूरा परिचय दीजिये। तुम्हारे लक्षण, राज परिवारों जैसे दिखते हैं। मुंह पर कहना अच्छा नहीं लगता है। आप एक असाधारण पुरुष हैं। मुझे सही परिचय देने में संकोच न करें। कहिये भद्र आप कौन हैं।

महाराज मेरे पितामह राजा ऊदलजी खंगार जूनागढ़ाधीश्वर थे, उन्हें यादव वंशी राजाओं ने धोखे से मार डाला और सत्ता छीन ली है। हमारा परिवार छिन्न- भिन्न हो गया। अधिकांश लोग, जेजाहूति प्रदेश चले गये हैं। मेरे पिताश्री रूढ़देव खंगार परिवार सहित पास में ही निवास करते हैं। मेरा नाम खेता खंगार है। यहां आखेट में आया था। वनराज से भेंट हो गई। परिणाम महाराज के सामने है। राजकुमार हम महाराज रूढ़देव के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं। क्या हमें उनके दर्शन लाभ मिल सकेंगे।

हां महाराज जरूर चलिये, अब तो हम साधारण आदमी रह गये हैं। हमसे आपकी जो टूटी-फूटी सेवा हो सकेगी सेवार्पित करेंगे। दिल्लीपति पृथ्वीराज चौहान, पडिहार नरेश रूढ़देव खंगार से बड़ी आत्मीयता से मिलकर, बहुत प्रसन्न हो गये थे। बातचीत के क्रम में चौहान बोले-महाराज खेता राजकुमार बड़े अजेय योध्दा हैं। मैंने उनकी शूरवीरता देखी है। बड़ा प्रभावित हूं। महाराज आजकल देश की दशा ठीक नहीं है।

क्षत्रिय वंश आपस में ही लड़कर घात कर रहे हैं। जिससे देश की शक्ति का ह्रास हो रहा है। आये दिन यवन आक्रमणकारियों के हमले देश पर हो रहे हैं। रक्षा का चौकस प्रबंध केंद्र में नहीं है। जो बहुत जरूरी है। भारतभूमि की रक्षा के लिये आपसे जेष्ठ पुत्र खेता राजकुमार को मांगता हूं। उन्हें दिल्ली जाने की आज्ञा दे दें। देश की रक्षा, देशभक्त नौजवानों से ही संभव है। आशा है राजन मुझे निराश न करेंगे।

वनवासी रूढ़देव खंगार अवाक रह गये, कुछ देर बाद बोले-भारतभूमि के गौरव, महाराज पृथ्वीराज चौहान खेता राजकुमार के बल पर ही हम इस बियाबान जंगल में रहते हैं। खीचीकुमार अभी नादान है। महाराज की आज्ञा है जिसमें देशहित की बात कही गई है। टालने की हिम्मत नहीं हो रही है। क्या करूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

पृथ्वीराज चौहान कहने लगे-राजन, रघुवंश भूषण महाराज दशरथ ने मुनि विश्वामित्र की यज्ञ रक्षा के लिए अपने दोनों राजकुमार राम-लक्ष्मण को भेजकर उनकी मदद की थी। यह तो जननी जन्मभूमि की रक्षा का सवाल है। आप देशरक्षा में भागीदारी कर सुयश प्राप्त करें।

रूढ़देव कहने लगे-महाराज की आज्ञा शिरोधार्य है। जननी जन्मभूमि के लिये तो मेरा रोम-रोम अर्पित है।

पृथ्वीराज चौहान राजकुमार खेता खंगार को उनके दल-बल सहित दिल्ली ले आए, बड़े हर्षित थे। चौहान कहने लगे मैं वनराज की खोज में निकला और पा गया नरराज को।

उस समय अजमेर में उपद्रव हो गया था। राजस्व वसूली बंद पड़ी थी। अशांति का वातावरण बन गया था। आते ही समय महाराज ने राजकुमार को बंदोबस्त के लिये अजमेर भेज दिया। उन्होंने अपने बुध्दि कौशल से पूर्ण शांति व्यवस्था की और राजस्व वसूली का सिलसिला जमाया।

पृथ्वीराज चौहान ने अपनी सैन्य व्यवस्था में सोलह सामन्तों की रचना की, उसमें राजकुमार खेता खंगार को प्रधान सामन्त नियुक्त किया गया। संयोगिता हरण में राजकुमार का भरपूर सहयोग लिया गया। चन्द कवि ने अपने पृथ्वीराज रासौ नामक ग्रन्थ में इसका वर्णन किया है। वे कहते हैं :-

खण्ड खण्ड निर्वाण सामन्त सार।

खैंची सुगोंड खेता खंगार॥

खित्त रन जीतियो।

पृथ्वीराज चौहान ने सत्रह बार मुहम्मद गौरी को इसी सामन्त के प्रबल पराक्रम से खदेड़ कर भगाया था। सन् 1182 ई. में उरई के मैदान में आला-ऊदल जैसे जगत प्रसिध्द बनाफर वीरों का मान मर्दन कर, परमार चंदेल पर विजयश्री प्राप्त की, जिसमें ऊदल मारा गया था और आल्हा भाग गया था।

पृथ्वीराज चौहान ने विजित प्रदेश का प्रबंध सामन्त खेता खंगार और पंजुनराय कछवाहा को सौंपकर सूबेदारी नियुक्त की। चौहान, चंदेल की लड़ाई की उथल-पुथल में, गौड़ों ने कुंडार कर कब्जा कर लिया। जो विजित क्षेत्र का अंग था। राजकुमार खेता खंगार ने, गौड़ों को कुंडार से खदेड़ भगाया और अपना झण्डा गाड़ दिया। पृथ्वीराज चौहान ने कुंडार को खेता खंगार सामन्त की निजी उपलब्धि मानकर उन्हें कुंडार का अधिपति घोषित कर दिया।

पडिहार राजकुमार खेता खंगार ने कुंडार को अपना मुख्यालय बनाया। वे महोबा छोड़कर कुंडार में आ गये। यहां आकर उन्होंने प्राचीन पध्दति से सर्वप्रथम परकोटे का निर्माण कराया। परकोटे का मुख्य द्वार वंदनवारनुमा बनाया गया। मुस्लिम कला देश में जोरों पर उभरकर आ रही थी बारहवीं शताब्दी में अंदर का निर्माण किया गया। जिसमें मौमिन कला की झलक दिखती है। उन्होंने एक आकर्षित सुदृढ़ और अति दुर्गम दुर्ग का निर्माण कराया। कुंडार अब गढ़कुंडार के नाम से विख्यात हो गया।

पंजुनराय कछवाहा महोबा, पडिहार राजकुमार खेता खंगार गढ़कुंडार की ख्याति सेर् ईष्यालु हुए, उन्होंने पृथ्वीराज चौहान के भाई, कान्हापाल चौहान को अपने पक्ष में कर खेता खंगार को मरवाने के यत्न ढूंढना चालू किये। बड़ी-बड़ी युक्तियां ढूंढी गईं। अंत में सोचा, महाराज पृथ्वीराज चौहान खेता खंगार को बड़ा शूरवीर कहकर प्रशंसा करते हैं। वे कहते हैं कि खेता खंगार ने सोरठ (सौराष्ट्र) में कुश्ती लड़कर शेर मारा है। भला यह कैसे हो सकता है। क्यों न शेर से लड़वाकर खेता खंगार को मरवा दिया जाय। कान्हापाल चौहान ने पंजुनराय को भरोसा दिया, मैं महाराज से स्वीकृति ले लूंगा। भिण्ड के वनों में आदमी और शेर के युध्द का नाटक खेला जाय। युक्ति ठीक है।

युक्ति के मुताबिक भिण्ड राज्यान्तर्गत बियाबान जंगल में एक दर्शक मंच बनाया गया। आसपास के सभी राजे, महाराजे, सामंत, सरदार आमंत्रित किये गये। महाराज पृथ्वीराज चौहान की आज्ञा से नरराज और वनराज के आकर्षित युध्द का ऐलान किया गया। निश्चित तिथि पर सब लोग उस बियाबान जंगल में एकत्रित हुए।

दिल्लीश्वर महाराज पृथ्वीराज चौहान ने गढ़कुंडार के अधिपति खेता खंगार को वनराज से कुश्ती लड़ने हेतु निर्वाचित किया। जंगल का हांका किया गया। बब्बर शेर के निकलते ही खेता खंगार को मुकाबला करने हेतु राजा ने आदेशित किया। जंगली मैदान के बीच एक निहत्था विशालकाय शरीर, हृष्ट-पुष्ट रोबीला पुरुष खेता खंगार विद्यमान था। उसी तरह हृष्ट-पुष्ट रोबिला बब्बर शेर निकलकर मैदान में आया। उसने अपने शिकार को सामने खड़ा देखकर गुर्राकर पूंछ को ऐंठ मारी और बड़ी हैकड़ी के साथ गढ़कुंडार अधिपति खेता खंगार पर आक्रमण कर दिया। उसने हमलावर बब्बर शेर के दोनों पैरों को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया। वनराज और नरराज दोनों आपस में गुत्थम गुत्था होने लगे। स्यारों ने समझ लिया था कि उनका कांटा बिन प्रयास निकल गया है।

महाराज पृथ्वीराज चौहान भूतों की चालों से अनभिज्ञ थे। सन्नाटा छाया हुआ था। खेता खंगार पर बब्बर शेर हावी था। खेता ने अपनी पूर्ण शक्ति से वनराज को धकेला और उसे पटकर ऊपर सवार हो गया। फिर लात घूंसा मार-मारकर बब्बर शेर को पस्त कर डाला। आवेश में उसने बब्बर शेर के बाएं पैर पर, अपना दायां पैर रखा और उसका दायां पैर अपने हाथ में लेकर, उसे चीर डाला। बब्बर शेर के मरते ही, उपस्थित जन समूह चिल्ला उठा। शेर चिरा, शेर चिरा, मंच पर तालियां बज गईं। महाराज पृथ्वीराज चौहान खुशी से झूम उठे, रक्त रंजित खेता खंगार हर्षित मन महाराज पृथ्वीराज चौहान के चरणों में आकर झुक गया। शाबास और धन्यवाद के बीच खेता खंगार का जयघोष गूंज गया।

महाराज पृथ्वीराज चौहान ने इस अविस्मरणीय घटना पर उस जगह एक ग्राम बसाने का ऐलान किया और उसका नाम रखा ‘शेरचिरा’। राजा ने ऐसा कर जनवाणी को ऊपर कर दिया। राजा ने फिर चन्द कवि से पूछा- कविराज शेर का कोई अच्छा सा नाम बताओ।

चन्द बोले राजन-नाहर, केहर, सिंह, राज बोले बस हमने राजकुमार खेता खंगार को अब ‘खेतसिंह’ खंगार की संज्ञा दे दी है। क्यों चन्द ठीक है न, शेर को मारने वाला सिंह पुरूष तो कहलाएगा ही। महाराज की जय हो, जय हो की ध्वनि आकाश मंडल में गूंज गई। तभी बहादुर क्षत्रिय लोग अपने नाम के साथ ‘सिंह’ शब्द का प्रयोग करने लगे हैं

Aabhar : Sanjay Singh Ji Gaur